accident

यमुना में गिरा पिकअप, चार लोग थे सवार, दो की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

धनौल्टी। उत्तराखंड के धनौल्टी स्थित नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना में जा गिरा। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ïली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर आज सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चार लोग सवार थे।

यह हादसा रविवार सुबह करीब 6 बज हुआ। पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था। वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top