hang

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, शव पंखे से लटका मिला

Report ring desk

हल्द्वानी। बरेली रोड के अंबा विहार कालोनी में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। उसका शव घर में ही पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कमरे सुसाइट नोट नहीं मिला है।

अल्मोड़ा जिले के भनौली निवासी अमर सिंह बिष्ट अंबा विहार कालोनी में रहते हैं। बुधवार की शाम अमर सिंह की बहू कविता ननद गायत्री (24)  के कमरे में गई तो उसका शव पंखे से लटका मिला। गायत्री एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि वह गुमसुम रहती थी। दोपहर में उसने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। परिजनों ने समझा की वह सो रही है। शाम को कमरे में गए तो उसका शव पंखे से लटका मिला।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top