Report ring desk
भीमताल। भीमताल ब्लॉक के रौशिल गांव में सोमवार शाम पेड़ से चारा काट रही महिला की गिरकर मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम भीमताल ब्लॉक के ग्राम रौशिल निवासी शोभा देवी (37) पत्नी देव सिंह पेड़ से चारा काट रही थीं। इसी दौरान पांव फिसलने से महिला पेड़ से गिर गई। सिर पर चोट लगने की वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। शोभा के तीन बच्चे हैं और पति खेती का काम करते हैं। महिला की मौत से बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।