Report ring desk
हल्द्वानी। शुक्रवार सुबह घर से निकले दो भाई बहन खो गये हैं। ये बच्चे रामपुर रोड के रहने वाले हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस के साथ बच्चों के परिजन भी उनकी तलाश कर रहे हैं।
सुबह से खोए भाई बहन देर शाम सकुशल बरामद
रामपुर रोड गंगू ढाबे के पास देवभूमि कालोनी निवासी महेश कार्की ड्राइवर हैं। बताया जाता है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी दीया और 10 वर्षीय बेटा रौनक सुबह घर से बाहर गये इसके बाद नहीं लौटे हैं। सीसीटीवी फुटेज में उनकी लोकेशन ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास तक ट्रेस हो रही है। शाम साढ़े सात बजे तक बच्चों का पता नहीं चल पाया था।