accident

गर्भवती को हल्द्वानी ला रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची जान

Report ring desk

हल्द्वानी। हैड़ाखान से प्रसूता को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्‍द्वानी आ रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक, गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। क्रेन की मदद से एंबुलेंस को तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया।

हैड़ाखान निवासी महिला को लेबर पेन होने पर डिलीवरी के लिए 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा था। मंगलवार सुबह काठगोदाम से करीब दो किलोमीटर ऊपर एंबुलेंस पहुंची थी कि ब्रेक फेल हो गया। चालक कमल नयाल ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। एंबुलेंस में मौजूद फार्मेसिस्ट पंकज बिष्ट व गर्भवती महिला की सास को भी हल्की चोट आई है। पीछे से आ रही बोलेरो से गर्भवती महिला को समय पर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top