marriage e1619351601646

शादी में आई किशोरी प्रेमी के साथ फरार

Report ring desk

हल्द्वानी। चंपावत के देवीधुरा से परिवार के साथ हल्द्वानी शादी में आयी किशोरी लापता हो गयी। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल पाया। किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने काठगोदाम थाने में सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी प्रेमी युवक के साथ गयी है। 

देवीधुरा क्षेत्र निवासी एक परिवार दमुवाढूंगा में विवाह समारोह में आया था। शनिवार को दुल्हन की विदाई के बाद किशोरी लापता हो गयी। शाम तक किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।

पता नहीं चलने पर परिजनों ने काठगोदाम थाने में किशोरी की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो किशोरी एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस की जांच में पता चला युवक की देवीधुरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसका प्रेमी बताया जाता है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top