lalu

राजद प्रमुख लालू यादव की हालत चिंताजनक, चार्टड प्लेन से लाया जाएगा दिल्ली

Report ring desk

नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार लालू यादव का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। उनकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स चार्टड प्लेन से लाया जाएगा। मेडिकल बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है

तेजस्वी यादव ने बताया कि डाक्टरों ने जानकारी दी है कि उनके पिता के फेफड़ों में पानी भर गया है, साथ ही उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है। शुक्रवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की थी।

मालूम हो कि चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव रांची जेल में बंद हैं। रांची के रिम्स में लम्बे समय से उनका इलाज चल रहा है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top