congress

पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से छीना पुतला, नोकझोंक

भाजपा सरकार पर लगाया द्वाराहाट विधायक को बचाने का आरोप लगाया

By Naveen Joshi 
खटीमा। भाजपा सरकार का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया। कांग्रेसियों ने भाजपा पर उनके शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन को कुचलने और द्वाराहाट विधायक को बचाने का आरोप लगाया।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को मेन चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला फूंकने से मना करने लगी, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने और पुतला फूंकने की तैयारी करने लगे, इस पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर पुलिस का सहारा लेकर उनके शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन को कुचलने का आरोप लगाया। साथ ही द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष बाॅबी राठौर, नगराध्यक्ष रवीश भटनागर, राजकिशोर सक्सेना, अरुण सक्सेना, मोहसिन बेग, नईम रिजवी, आदिल खान, नासिर खान, मो.ताहिर, आराफात अंसारी, रवि अग्रवाल, पंकज टम्टा, नफीस अहमद, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद थे।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top