Report ring desk
देहरादून। देहरादून में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके बाद अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हो गयी है। यह संक्रमित मरीज बसंत विहार की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक बसंत विहार निवासी महिला कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी थी। 15 मई को उसने बेटे ने बसंत विहार थाने में पहुंचने की सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है। महिला का परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है।