24 03 2021 ramsinghkaira 21492455

अब इस विधायक ने मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की पेशकश

Report Ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। कैड़ा से पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कोटद्वार और विधायक महेंद्र भट्ट अपनी बदरीनाथ सीट मुख्यमंत्री के लिए छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।

प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हुई है। नियमानुसार अब उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के दिन ही बदरीनाथ से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने उनके लिए अपनी सीट खाली करने की बात कही थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आलाकमान के सामने ही इस तरह की पेशकश की थी। इसके बाद भीमताल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा ने अपनी सीट सीएम के लिए छोड़ने की पेशकश की है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top