tiger e1621224260906

घास काट रही महिला को मारा तेंदुए ने, चार बच्चे हो गए अनाथ

Report ring desk
पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील के हराली गांव में तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला। महिला घास काटने के लिए जंगल गयी थी। घात लगाकर बैठे तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भी तेंदुए ने उसे नहीं छोड़ा। महिला की मौत से उसके चार बच्चे अनाथ हो गए हैं। महिला का पति कई साल से लापता है। वह बकरी पालकर और घास बेचकर बच्चे पालती थी। महिला की बड़ी बेटी डिग्री कॉलेज में पढ़ती है जबकि एक इंटर में है। दो छोटे बेटे हैं।

आंबेडकर गांव हराली के तोक आगर निवासी शंकर राम की पत्नी खीमा देवी (40) सोमवार को अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। तेंदुए ने खीमा पर हमला कर उसका गला दबोच लिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर भी तेंदुए ने उसे नहीं छोड़ा।

कुछ देर बाद तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो खीमा की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण, वन विभाग, पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top