Devidhura bgwal

देवीधुरा में इस बार भी सांकेतिक बगवाल, सात मिनट चली

Report ring desk 
देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में इस बार भी रविवार को बगवाल सांकेतिक रूप में हुई। कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार साांकेतिक बगवाल हुई। बगवाल से पूर्व मंदिर की परिक्रमा और बाराही देवी की पूजा की गयी। बगवाल में चारों खाम, लमगड़िया, वालिग, गहरवाल और चम्याल के 15 15 योद्धाओं ने हिस्सा लिया।

बगवाल सुबह 11 बजकर 02 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक केवल सात मिनट चली। बगवाल से एक दिन पूर्व होने वाला धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को कोरोना नियमों का पालन कर विधि विधान के साथ किया गया।  चार खाम के मुखियाओं ने मां बाराही और चौसठ योगिनियों की पूजा की। चारों खाम, सातों थोक के प्रतिनिधियों को मुख्य पुजारी धर्मानंद ने आशीर्वाद दिया। पूजा में गहरवाल ख़ाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिग खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया शामिल हुए। 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top