arrest

हल्द्वानी में स्मैक के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

Report Ring News

हल्द्वानी। कुमाऊ का प्रवेश द्वार हल्द्वानी नशे की गर्त में जा रहा है यह नशा शराब या सिगरेट का नहीं है बल्कि गांजा कोकीन अफीम स्मैक और नशीली दवाओं का है। इस तरह का नशा करने की वजह से युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई का तो मनोचिकित्सालयों में इलाज भी चल रहा है वहीं इस नशे के आदि होने के बाद से क्षेत्र में क्राईम भी बढ़ते जा रहे है। पुलिस ने एक ही दिन में एक महिला सहित चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल दमुआढुंगा काठगोदाम चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान मल्ला प्लॉट दमुआढुंगा से एक महिला को 4.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। यही नही पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग जगह से अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 17.17 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top