Bharat chodo

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन

Report ring Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर एक प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में सार्वजनिक अभिलेखों, निजी पत्रों, मानचित्रों, तस्वीरों और अन्य प्रासंगिक सामग्री के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व को दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह प्रदर्शनी जनता के लिए 9 अगस्त से 8 नवम्बर 2021 तक सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पॉच बजे तक खुली रहेगी।

इस अवसर पर संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह, महानिदेशक एनएआई चंदन सिन्हा, संस्कृति मंत्रालय में अपर सचिव रोहित कुमार सिंह और पार्थ सारथी सेन शर्मा, संयुक्त सचिव, अमिता प्रसाद सरभाई, लिली पांडेय और संस्कृति मंत्रालय व राष्ट्रीय अभिलेखागार के अन्य अधिकारी भी उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित थे।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top