5e9ef126 8601 4475 b34d ceea3e9e6d4d

शहर में नशे में दौड़ाई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर चार घायल

Report ring desk

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। इसके साथ ही एक गाय को भी चोट आ गयी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

8ec7324f 1dca 47ee ae56 8019980cd886

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को 12 बजे के करीब विकास भवन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चंद तिराहे पर दो लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लोग हवा में उछलने के बाद सड़क पर गिर गए।

be2a9e9b df88 4267 b4e1 f086c3e6d335

इसके बाद कार ने एक गाय को टक्कर मार दी और फिर सामने से आ रही बुलेट को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार एक अन्य कार से टकराकर रुक गई।

8f6d2d4a 93de 4a8b 81a1 90d771bcb20f

बेकाबू कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार कनालीछीना के कापड़ीगांव निवासी प्रदीप सामंत और प्रकाश सामंत, पैदल जा रहे टकाना निवासी धन सिंह सैलाकोटी और जाखपुरान निवासी कपिल देव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोधियागैर निवासी कार चालक कृष्णा लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top