chinese doctors e1621070125237

ऐसे में कैसे होगा इलाज, पढ़िए किस हाल में हैं डॉक्टर

आज यानी 19 अगस्त को चीन में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरूआत साल 2018 में हुई थी। इस तरह यह चीन का तीसरा चिकित्सक दिवस है।

इस मौके पर रिपोर्ट रिंग की ओर से दुनिया के सभी चिकित्सकों को सलाम।

Report Ring News

चिकित्सा का पेशा प्रतिष्ठित तो है लेकिन बहुत तनाव और थका देने वाला भी होता है। अकसर हम सुनते हैं कि डॉक्टर घंटों काम करते हैं और उन्हें ठीक से आराम का वक्त भी नहीं मिल पाता है। डॉक्टर को भगवान का रूप भी कहा जाता है, ऐसे में अगर वे खुद ही परेशान और तनाव में रहेंगे तो मरीजों का किस तरह इलाज करेंगे। आजकल पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी का संकट झेल रही है, इस दौर में डॉक्टर्स की भूमिका और अहम हो जाती है। इस खतरनाक वायरस के सामने सबसे अधिक मुसीबत और चुनौती का सामना चिकित्साकर्मियों को ही करना पड़ता है। इस वायरस से लोगों को बचाने की कोशिश में अब तक दुनिया में सैंकड़ों हेल्थ कर्मियों की जान जा चुकी है।

doctors day

यहां बता दें कि 19 अगस्त को चीन में डॉक्टर्स डे होता है। इस मौके पर डॉक्टरों की लाइफ स्टाइल को लेकर एक सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक अधिकांश चीनी चिकित्सकों को घंटों थकान में गुजारने पड़ते हैं। इतना ही नहीं एक तिहाई से अधिक डॉक्टर समय की कमी के चलते नियमित शारीरिक जांच करवाने में भी असफल रहते हैं।

इस सर्वे में शामिल 48 प्रतिशत पुरुष डॉक्टर और 51.1 फीसदी महिला डॉक्टर हर दिन 8 घंटे से अधिक काम करते हैं। जबकि आपात सेवा से जुड़े चिकित्सकों को 12 घंटे से अधिक काम करना पड़ता है। वहीं 41 फीसदी पुरुष चिकित्सक और 34.5 प्रतिशत महिला चिकित्सक रोजाना 6 घंटे की नींद भी नहीं ले पाते हैं।

 चीन में डॉक्टरों की संख्या

यहां बता दें कि साल 2019 के आखिर तक चीन में कुल 38 लाख 67 हजार डॉक्टर काम कर रहे थे। यह संख्या 2015 की तुलना में 8 लाख 28 हजार अधिक बतायी जाती है। वहीं 2019 में चीन के अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीज़ों की कुल संख्या 8 अरब 72 करोड़ रही। इस संख्या में 2018 के मुकाबले 41 करोड़ का इजाफा देखा गया।

डॉक्टर्स डे

गौरतलब है कि आज यानी 19 अगस्त को चीन में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरूआत साल 2018 में हुई थी। इस तरह यह चीन का तीसरा चिकित्सक दिवस है।

इस मौके पर रिपोर्ट रिंग की ओर से दुनिया के सभी चिकित्सकों को सलाम।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top