Photo2 1

अंतरराष्ट्रीय बहन दिवस पर शक्ति बंधन का उत्सव

Report ring Desk

अलीगढ़। ऑल लेडीज लीग अलीगढ़ ने इंडिया टेलेंट ट्रेजर ट्रस्ट और डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बहन दिवस के अवसर पर शक्ति बंधन का उत्सव मनाया। शक्ति बंधन बहनों के बीच एकता के बंधन को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। ऑल अलीगढ़ की चेयरपर्सन शाहवर शोहरत ने इमोशनल इंटेलिजेंस और स्वयं को जानने की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने दोस्ती का बंधन मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को ‘शक्ति बंधन’ बांधा। कार्यक्रम का संचालन ऑल अलीगढ़ की उपाध्यक्ष साजिदा नदीम ने किया।

इस कार्यक्रम में ‘क्या महिलाएं खुद को जानती है’ विषय पर एक पैनल चर्चा भी की गई जिसे डॉ. नीता द्वारा संचालित किया गया। वक्ताओं ने खुद को जानने वाली महिलाओं के महत्व और समुदाय में उनकी अहमियत पर बात की। चर्चा में विनीता भाटिया ने आत्म-जागरूकता और आत्म-प्रेम के महत्व पर जोर दिया। डॉ. तारिक और डॉ. आयशा ने आत्म-साक्षात्कार के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने पर अपने विचार साझा किए।

Photo1 1

कार्यक्रम में सना कमर, भावना खान, अनुपम गुप्ता, देवांशु अग्रवाल, प्रांचल अग्रवाल, तारिक खान, साजिदा नदीम, तलत जावेद, सोफिया जावेद, रुबीना अली, अदीब अयाज, अल्बिया फातिमा और कल्पना सिंह को कोविड-19 में सराहनीय सेवाओं के लिए दि सोल सेवियर अवार्ड से नवाजा गया।

Photo3

समारोह में स्मिता सिंह (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अलीगढ़),विनीता भाटिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डब्ल्यूआईसीसीआई, मीडिया व संचार), प्रो आयशा फारूक (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, एएमयू), डॉ शारिक अकील (सीएमओ, एएमयू हैल्थ सर्विसेज), डॉ. शारदा राठी (सहायक प्रोफेसर), डॉ जेड (डेंटल कॉलेज), डॉ नीता (एसोसिएट प्रोफेसर एसवी कॉलेज, अलीगढ़), इरफान रहम अली (एमडीए अल मदार हब्र्स),नदीम राजा (अध्यक्ष डॉ जाकिर हुसैन फाउंडेशन) और हासन जैदी (मैनेजिंग ट्रस्टी, इंडिया टेलेंट ट्रेजर ट्रस्ट) ने भाग लिया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top