Report ring desk
बागेश्वर। शनिवार को मौसम विभाग ने बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की सूचना सही साबित हुई।
बैद्यनाथ-कपकोट-मुनस्यारी हाईवे पर बारिश के चलते पहाड़ी का हिस्सा तेज आवाज के साथ खिसक कर गिर गया। इससे हाईवे पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इससे कपकोट मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। कई वाहन सवार बाल बाल बचे।
इसके अलावा बागेश्वर-गरुड़ मार्ग में जग़ह जगह पेड़ और मलबा आने से सड़क बंद है। गिरेछिना मोटर मार्ग भी बंद है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पानी की आपूर्ति भी चरमरा गई है।