shutterstock 234552142 e1504004436685

महिला सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

Report ring desk

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार इंद्र कॉलोनी काठगोदाम निवासी अनिल सिंह जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अनिल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह महिला से 16 जुलाई 2020 को स्टेट बैंक स्थित साइबर कैफे में मिले थे। महिला ने खुद को शिक्षिका बताया था। दोनों की अच्छी जान पहचान हो गयी। महिला ने उसके पास हल्दीखाल दमुवाढूंगा में प्लाट होने की बात कही और प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए मदद मांगी। अनिल सिंह ने महिला को प्लाट का कब्जा दिला दिया। इसके बाद महिला ने अपने एक अन्य प्लाट का सौदा अनिल सिंह से किया।

अनिल सिंह ने इस प्लाट के लिए महिला को 12 अगस्त 2020 को पांच लाख रुपये दिए। आरोप है कि महिला ने पैसे लेने के बावजूद उस प्लाट पर चहारदीवारी करा दी। इस पर अनिल ने ऐतराज किया और महिला से पैसे वापस करने के लिए कहा। महिला ने अनिल को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 22 दिसंबर को उसने अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी करा दिया।

इसके बाद 31 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली का एसीपी बताते हुए अनिल को फोन किया। उसने खुद को महिला का रिश्तेदार बताते हुए अनिल से पैसे मांगे। आठ नवंबर को महिला के साथी पंकज शर्मा और भास्कर कोठारी ने अनिल के साथ मारपीट की। वहीं सात दिसंबर को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अनिल ने तीनों के खिलाफ धारा 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top