उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात एक बोलेरो दुर्घटनागस्त हो गयी। हादसे में तीन की मौत हो गई है और छह यात्रियों के घायल होने की खबर है।
गुरुवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर भटवाड़ी के द्वारी-पाही मोटर मार्ग पर शादी से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में 9 लोग सवार थे। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने राहत-बचाव कार्य किया। राहत बचाव कार्य करते वक्त एक स्थानीय फिसल गया और घायल हो गया। घायलों को 108 के जरिए अस्पताल लाया गया।
दो लोगों को गंभीर और अन्य सात घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। बाकी सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।