banshi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत और उनके बेटे विकास कोरोना पाजिटिव

Report ring desk

हल्द्वानी। उत्तराखंड में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ते जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 588 नए मामले सामने आए थे।

bjp1

प्रदेश में अभी तक कुल 17865 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 12124 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5431 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटें के अंतराल में कोरोना संक्रमित 11 व्यक्तियों की मौत हुई है। इनमें एम्स ऋषिकेश में सात मरीजों की मौत हुई है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top