aam aadmi party

हिमाचल में अशोक मित्तल बने आप के स्टेट कोऑर्डिनेटर

Report ring Desk

नई दिल्ली। अशोक मित्तल को किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने उनकी नियुक्ति की है। अशोक मित्तल एक जुझारू, जमीन से जुड़े और वफादार कार्यकर्ता हैं। उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति पर अशोक मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन जल्द ही हम वहां पर अपनी टीम तैयार करके जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। मित्तल दिल्ली में पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा में दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें समिति का सदस्य बनाया गया था, जहां उन्होंने देशभर से आने वाले यात्रियों को सुविधाएं देकर अपनी पहचान बनाई थी। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी उस पर वे खरे उतरे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में प्रदेश का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त करके उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी गई है।

AAp
Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top