shadi

पेरिस से बिहार पहुुंचकर प्रेमिका ने रचाई शादी, देसी दूल्हा और विदेसी दुल्हन को देखने लोगों का लगा तांता

Report ring Desk

नई दिल्ली। अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए फ्रांस के पेरिस से बिहार के बेगूसराय पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी के साथ शादी रचा ली और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई इस शादी में दुल्हन के माता-पिता भी उपस्थित रहे। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदारों का भी तांता लगा रहा।

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले युवक को फ्रांस की एक युवती से प्यार हो गया था। यह प्यार शादी ने बंधन में तब्दील हो गया। दोनों का अफेयर पिछले छह साल से चल रहा था। कटहरिया निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली बिजनेसमैन मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के मुताबिक विवाह रचा लिया।

दूल्हें के पिता रामचंद्र साह के अनुसार उनका बेटा राकेश दिल्ïली में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती भारत घूमने आई मैरी के साथ हो गई। मैरी जब भारत से अपने देश पहुंची तब भी दोनों की बातचीत चलती रही और यह प्यार में बदल गई। करीब तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। यहां राकेश ने मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़े का व्यवसाय शुरू कर दिया। कपड़े का व्यवसाय करने के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने की ठान ली। दोनों के प्यार के बारे में जब मैरी के परिजनों को पता चला तो उन्होंने भी रिश्ते के लिए हामी भर दी। मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति काफी पसंद है। इसलिए उसने भारत आकर अपने पति के गांव पहुंचकर भारतीय सनातन परंपरा के तहत राकेश से शादी रचा ली।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top