Report ring desk
लॉकडाउन के बाद नेपाल की ओर से धारचूला स्थित अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया है। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर 400 से अधिक नेपाली श्रमिक फंस गए हैं। इससे नेपाली नागरिकों अपनी सरकार के खिलाफ गुस्सा है। झूलापुल न खोले जाने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
नेपाली नागरिकों का कहना है कि एक तरफ भारत सरकार लोगों की समस्या व उनके हित को देखते हुए पुल खोल रही है। यहां तक भोजन भी उपलब्ध करा रही है। वहीं नेपाल सरकार इन सबसे दूर अपने ही नागरिकों के लिए झूलापुल नहीं खोल रही है। उन्होंने नेपाल सरकार से पुल खोलने की मांग की है।