Report ring Desk
देहरादून। राज्य के आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड सरकार रक्षाबंधन के मौके पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये सम्मान राशि के तौर पर देगी। इससे राज्य की लगभग 43 हजार महिलाओं को फायदा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभागीय अफसरों को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङ़ी और आशा कार्यकर्ता को एक-एक हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा बहनों को यह एक छोटा सा उपहार है। राज्य के विकास में दोनों का ही बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में विशेष कर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बहुत बड़ी भूमिका रही है। राज्य में लगभग 31 हजार आंगनबाड़ी और 12 हजार आशा व फेसिलेटर कार्यकर्ता हैं।